Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, कल से केदारघाटी के लोग हेलीकॉप्टर में फ्री में जा सकेंगे केदारनाथ..

आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, कल से केदारघाटी के लोग हेलीकॉप्टर में फ्री में जा सकेंगे केदारनाथ..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी हैं। पैदल मार्ग से काफी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। बुधवार सुबह भी धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सोनप्रयाग में उमड़ी. सोनप्रयाग से 15 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए डेंजर जोनों पर प्रशासन ने सुरक्षा जवानों को तैनात किया है। अब तक बाबा केदार के दरबार के 11 लाख 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

आज सुबह सोनप्रयाग से काफी संख्या में भक्त धाम के लिए रवाना हुए। बीती 31 जुलाई को भारी बारिश की वजह से केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। जिसे श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही के लिए एक महीने के भीतर खोल दिया गया है। अब केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं में गजब उत्साह दिख रहा है। यही वजह है कि सोनप्रयाग में धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार का कहना हैं कि प्रशासन का मुख्य फोकस केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को विधिवत संचालित करना है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग समेत धाम में सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद से वीरान पड़े पड़ावों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा करने के लिए कहा जा रहा है।

केदारघाटी के लोगों के लिए गुरुवार से शुरू होगी स्पेशल हेली सेवा..

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से हिमालय हेलीपैड शेरसी पर लोकल यानी स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए अलग से एक स्पेशल हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यह हेलीकॉप्टर कल यानी 5 सितंबर से अपनी उड़ान भरेगा। ऐसे में जिन लोगों को दर्शन या अपने व्यवसाय के लिए केदारनाथ धाम जाना है, वो अपने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दे सकते हैं। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का कहना हैं कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन को लेकर विशेष रूप से हेली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में खुद का व्यवसाय कर रहे थे और उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। उनके लिए कल से निशुल्क हेली सेवा शुरू की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top