Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

16 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट..

16 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट..

18 को ओंकारेश्वर में विराजेंगे..

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को परंपरानुसार भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 5.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। जबकि 18 नवंबर को आराध्य छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे। दूसरी ओर भगवान मद्महेश्वर के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बीच 29 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के कपाट सूक्ष्म धार्मिक गतिविधियों के बीच खोले गए थे। 12 जून से प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर यात्रा का संचालन शुरू करने के बाद से धाम में नियमित श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बीते साढ़े पांच माह में केदारनाथ में 1 लाख 15 हजार श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर दिए हैं। पिछले एक माह से प्रतिदिन तीन हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी समेत यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है।

 

 

कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। गौरीकुंड व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, गौरीशंकर गोस्वामी, केदारनाथ व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश बगवाड़ी, तीर्थ पुरोहित रमाकांश शर्मा ने बताया यात्रा बढ़ने से स्थानीय स्तर पर कारोबार अच्छा चल रहा है, लेकिन अब कपाट बंद होने का समय नजदीक है। दूसरी तरफ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 19 नवंबर को प्रात: 7.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन डोली रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी। जबकि 22 को आराध्य पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की पूजा के लिए विराजमान हो जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top