उत्तराखंड

उत्तराखंड के काशीपुर में 11 से 14 जुलाई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन..

काशीपुर में 11 से 14 जुलाई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन…

उत्तराखंड : पिछले तीन दिन में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन काशीपुर को चार दिन से लिए (11 से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक) लॉक कर दिया है।

देश में काशीपुर एक मात्र ऐसा क्षेत्र बन गया हैं, जहां दोबारा लॉकडाउन किया गया है। संक्रमित मामलों में 14 मामले एक विवाह समारोह में शामिल लोगों के बताए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों में अधिकतर व्यापारी होने के कारण अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा है।

काशीपुर के एक होटल में 29 जून को सगाई का कार्यक्रम हुआ था, जबकि 30 जून को रुद्रपुर के एक होटल में शादी हुई थी। इन दोनों कार्यक्रमों में एनसीआर दिल्ली से आया दूल्हे का भाई भी शामिल था। शहर के सौ से अधिक व्यापारी और अन्य लोगों ने भी इसमें शिरकत की थी। चार जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने पर दूल्हे के भाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगाई और विवाह कार्यक्रमों में शामिल 40 लोगों के सैंपल आठ जुलाई को जांच के लिए भेजे गए।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश से आई रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राम श्याम कॉलोनी की तीन गलियों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाया गया है। वहीं, कविनगर में भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

कोविड-19 के पॉजिटिव केसों की गुणात्मक संख्या के मद्देनजर काशीपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में 11 जुलाई की सुबह 10 बजे से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर आवाजाही भी ठप रही। हालांकि आवश्यक सेवाएं मेडिकल स्टोर, सरकारी, निजी अस्पताल और डेयरी खुले रहे। राशन की दुकानों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट दी गई है।

 

पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि

काशीपुर में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ऐसे में शनिवार से दो दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था लेकिन स्थिति की दोबारा समीक्षा कर अब काशीपुर में लॉकडाउन बढ़ाकर 14 जुलाई रात 12 बजे तक कर दिया गया है। प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कार्य कर रहा है। – गौरव कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर।

पांच दिन में 45 मामले सामने आए…

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच दिनों में तेजी से बढ़कर 138 पहुंच गया है। देर रात पहली बार एक साथ 34 पॉजिटिव केस सामने आने से प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ रातभर गहन मंथन कर लॉकडाउन से केसों पर प्रतिबंध लगाने पर फैसला किया।

तारीख      –   पॉजिटिव केस
26 जून           02
27 जून           09
28 जून           –
29 जून           04
01 जुलाई        –
02 जुलाई        –
03 जुलाई       05
04 जुलाई       01
05 जुलाई       02
06 जुलाई       10
07 जुलाई       17
08 जुलाई       02
09 जुलाई       –
10 जुलाई       34

देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि…

शुक्रवार देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पॉजिटिव मरीजों में राम श्याम कालोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, थाना साबिक निवासी 25 वर्षीय युवक, काली बस्ती में 19 व 45 वर्षीय, रामनगर रोड निवासी 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, रहमखानी निवासी 74 वर्षीय महिला, खालसा का 34 वर्षीय व्यक्ति तथा टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक तथा कटोराताल निवासी 25 वर्षीय युवक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

थाना साबिक व कटोराताल निवासी दो व्यक्तियों के सैंपल 09 जुलाई को लिये गये थे। इनमें थाना साबिक निवासी युवक पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में, जबकि कटोराताल निवासी व्यक्ति के बीमार होने की वजह से उसका सैंपल लिया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top