उत्तराखंड

सरकार एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से किशोरियों को कराया अवगत

जीरो से 18 वर्ष की किशोरियों ने किया जिला कार्यालय एवं विकास भवन का भ्रमण
रुद्रप्रयाग। सरकार व प्रशासनिक व्यवस्थाएं कैसे चलती हैं और आमजनमानस को इसकी कैसे जानकारी मिलती है, इन सब को जानने के लिए पहली बार जिले में एक अनोखा कार्य किया गया। महिला एंव बाल कल्याण विकास विभाग के तत्वाधान में जीरो से 18 वर्ष तक की किशोरियों को जिला कार्यालय व विकास भवन भवन दिखाया गया कि किस तरह से जिले की योजनाएं तय की जाती हैं। पहली बार यहां पहुंचे बच्चों का कहना था कि हमें पहली बार पता लगा है और पहली बार देखा है कि आखिर जिले में होता क्या है।

बाल विकास विभाग व जाखेश्वर शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विगत 22 मार्च से विकासखण्ड जखोली के दूरस्त क्षेत्र की 25 किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वरोजगार के लिए सौन्र्दय प्रसाधन के साथ ही कौशल विकास, सामयिक जानकारियां, न्याय सम्बन्धी जानकारियां व रोजगार के बडते अवसरों पर व्यापक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों ने जिले के विभागों को स्वयं से जाना व पहचाना। मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने भी माना कि बच्चों को एक्सपोजर विजिट करवाया जाना चाहिए, जिससे बच्चों में नया नैतिक विकास व नई सोच का संचार हो सके। देश में हर दिन स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम तो आयोजित किये जा रहे हैं, मगर प्रयोगात्मक कार्यों के अलावा प्रशिक्षणार्थिर्यों को व्यवहारिक जानकारियां नहीं दी जा रही हैं। अगर इसी तरह से बच्चों को भौतिक जानकारियां भी दी जांय तो कहीं ना कहीं सरकार के ये कार्यक्रम सार्थक जरुर होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top