Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

यूपी में ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन..

यूपी में ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती शुरू, आज से करें आवेदन..

 

 

 

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के तहत जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड 2 समेत कई ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू की गई हैं। इस भर्ती के तहत, कुल 268 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दे कि इस भर्ती के तहत, उत्तर प्रदेश जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-2, ग्रेड-1, प्राधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण ग्रेड-2, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों की भर्ती 2020 से पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से की जाती थी। लेकिन तीन साल बाद अब यह भर्ती आयोग की ओर से की जा रही है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 को शुरू की जाएगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2024 है। इन पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 44,900 से 1,77,500 तक की सैलरी दी जाएगी।

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2024 के अनुसार कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। वहीं आयोग ने शैक्षणिक योग्यता के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस भर्ती के तहत, ग्रुप ए पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिर इंटरव्यू लिया जाएगा। वहीं ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top