Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में किया जाए स्थापित: दीक्षित..

स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में किया जाए स्थापित: दीक्षित..

डीएम ने ली जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में ग्रोथ सेंटरों की जानकारी..

ग्रोथ सेंटरों का बेहतर ढंग से संचालन करने के दिए निर्देश..

रुद्रप्रयाग: जनपद में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों को वित्तपोषित करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित हो रहे ग्रोथ सेंटरों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित कर संचालित ग्रोथ सेंटरों की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में महाप्रबंधक उद्योग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को विकसित करते हुए उन्हें वित्तपोषित करते हुए जिस स्तर पर जो भी कार्यवाही की जानी है, वह त्वरित गति से कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने व स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजन करने के उद्देश्य से जनपद में जो भी ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, उन्हें और बेहतर ढंग से संचालित किया जाए।

जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को इसका लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का कार्य शुरू किया जाना है वह कार्य शीघ्रता से शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए तथा उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन आधारित ग्रोथ सेंटर ऊखीमठ के निर्माण कार्य को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग एचसी हटवाल ने जनपद में संचालित ग्रोथ सेंटरों के बारे में जानकारी दी, जिसमें उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन द्वारा आॅर्गेनिक ऊन आधारित ग्रोथ सेंटर कोटमा, मत्स्य विभाग द्वारा ट्राउट मछली आधारित ग्रोथ सेंटर, उद्यान विभाग द्वारा हाॅर्टिकल्चर ग्रोथ सेंटर, डेयरी विभाग द्वारा बदरी गाय, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा माल्टा प्रोसेसिंग यूनिट, जलागम द्वारा डोबलिया एग्री बिजनेस, उद्योग विभाग द्वारा सोविनियर ग्रोथ सेंटर, विकास खंड ऊखीमठ द्वारा होमस्टे, बैकरी यूनिट आदि ग्रोथ सेंटरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चैधरी, मत्स्य निरीक्षक संजय सिंह बुटोला, सहायक निदेशक दुग्ध श्रवण कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top