Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू..

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू..

IRCTC पर खुलेगा पोर्टल..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए यात्री टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 3 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें कई यात्री हेलिकॉप्टर सेवा के जरिए धाम तक पहुंचना पसंद करते हैं। हेली सेवा की सीमित उपलब्धता और यात्रियों की अधिक संख्या के चलते बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय में टिकट उपलब्धता खत्म हो सकती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेने का प्रयास करें।

गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से तय हुआ था किराया
यात्रा के शुरुआती चरण में हेली सेवा के आने-जाने का किराया अलग-अलग हेलीपैड के अनुसार निर्धारित किया गया था। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये तय किया गया था। पिछले वर्ष के मुकाबले गुप्तकाशी से किराये में 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, सिरसी हेलीपैड से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली थी, क्योंकि यहां से किराया 2,753 रुपये कम किया गया था। यात्रा के दूसरे चरण में यात्रियों को राहत देते हुए हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध तारीख, किराये और बुकिंग संबंधी दिशा-निर्देशों की जांच कर लेनी चाहिए।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top