Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हेली कंपनियों ने नहीं चुकाया शुल्क, बीकेटीसी का तीन करोड़ अटका..

हेली कंपनियों ने नहीं चुकाया शुल्क, बीकेटीसी का तीन करोड़ अटका..

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान हेली और चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का करीब तीन करोड़ रुपये बकाया हो गया है। समिति की ओर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन की सुविधा दी जाती है, जिसके बदले संबंधित कंपनियों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है। जानकारी के अनुसार यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेली सेवा से धाम पहुंचे। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं को नियमानुसार दर्शन कराए, लेकिन कई एविएशन कंपनियों ने अब तक तय शुल्क का भुगतान नहीं किया। भुगतान लंबित रहने के कारण बकाया राशि बढ़कर लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कुछ हेली कंपनियां सीजन समाप्त होने के बाद संचालन बंद कर चुकी हैं, जिससे वसूली प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। भुगतान न मिलने से मंदिर समिति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर संबंधित कंपनियों को विधिक नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए। बकाया राशि की वसूली ब्याज सहित की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भुगतान और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। मंदिर समिति ने संकेत दिए हैं कि तय समयसीमा में भुगतान नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top