उत्तराखंड

पिता की अंत्येष्टी कर घर लौटे पुत्र की भी मौत

हृदय गति रुकना बताया जा रहा कारण
तीन बच्चों को छोड़ गए कर्ण सिंह

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के सुरसाल गांव पिता की अंत्येष्टी कर घर पहुंचे पुत्र का अचानक निधन हो गया। घटना के बाद से घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। राजस्व पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम कराया गया।

सुरसाल गांव निवासी कर्ण सिंह बिष्ट (५२) देहरादून में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार रात्रि को उन्हें घर से फोन आया कि उनके पिता उदय सिंह बिष्ट (८५) का निधन हो गया है। इस पर वे रविवार सुबह देहरादून से चलकर प्रात: ९ बजे गांव पहुंचे। यहां से पिता के शव को कांधा देकर भीरी में मंदाकिनी नदी किनारे पैत्रिक घाट पर लाया गया। जहां पर कर्मकांड की सभी परंपराओं के तहत अंत्येष्टी की गई।

इसके बाद कर्ण सिंह सहित अन्य सभी लोगों ने गांव के लिए प्रस्थान किया। दोपहर सवा एक बजे वे अपने घर पर पहुंंचे। उन्होंने परिजनों से प्यास लगने पर पानी मांगा। पानी के दो घूंट हलक से उतारे ही थे, कि उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जब, तक परिजन व वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उन्होंने कर्मी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से सभी लोग स्तंभ रह गए। मृतक अपने पीछे पत्नी व ३ बच्चों को छोड़ गए हैं। इधर, पोस्टमार्टम के बाद, सोमवार को मृतक का मंदाकिनी नदी किनारे सम्मान के साथ अंत्येष्टी की गई। पुलिस के जवानों ने अपने साथी को सलामी दी।

मौके पर चमोली/रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, सीओ अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं, एचएस पंखोली सहित अन्य पुलिस जवान व कर्मचारी मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता एनएच कंडारी, राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, विधायक भरत सिंह चौधरी व विधायक मनोज रावत ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top