Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

एमडीडीए कॉलोनी में हैंड ग्रेनेड बरामद, हादसा टला

एमडीडीए कॉलोनी में हैंड ग्रेनेड बरामद

देहरादून। एमडीडीए कॉलोनी लीची बाग के पास कच्चे रास्ते में स्थानीय लोगों को हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। ग़नीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली कि एमडीडीए कॉलोनी लीची बाग के पास कच्चे रास्ते में बम जैसी कोई संदिग्ध चीज पड़ी है। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

मौके से एक पुराना हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा सेंड बैग में रख कर अपने साथ डिफ्यूज करने के लिए फायरिंग रेंज में ले जाया गया। प्रथमदृष्टया किसी अज्ञात कबाड़ी द्वारा आर्मी फायरिंग रेंज से अपने कबाड़ के सामान में उक्त हैंड ग्रेनेड को रख कर लाया गया प्रतीत होता है, जो संभवत: यहां गिर गया होगा। हैंड ग्रेनेड किन परिस्थितियों में इस स्थान पर आया, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top