Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सड़क पार करते वक्त चली गोली, सुरक्षा गार्ड की मौत..

सड़क पार करते वक्त चली गोली, सुरक्षा गार्ड की मौत..

सड़क पार करते वक्त चली गोली, सुरक्षा गार्ड की मौत..

उत्तराखंड : काशीपुर में सड़क पार करते वक्त एक सुरक्षा गार्ड की बंदूक की बेल्ट सड़क पर चल रही एक बाइक के क्लच में फंस गई। इससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चलने से खुद सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र रामनगर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह बैंक के सामने स्थित चाय के खोखे से लौट रहे थे। सड़क पार करते समय वह रामनगर की ओर से आ रही एक बाइक से टकरा गए।

 

 

हादसे के दौरान बाइक के क्लच में वीरेंद्र की बंदूक की बेल्ट फंस गई। इससे वीरेंद्र का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार और वीरेंद्र सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली वीरेंद्र की दाईं जांघ में जा लगी।

फायरिंग की आवाज से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर, बैंक के शाखा प्रबंधक वीके सोनी और अन्य कर्मियों ने घायल गार्ड को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। खून अधिक बह जाने के कारण वीरेंद्र की हालत गंभीर हो गई। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि जांघ में गोली लगने से वीरेंद्र के घुटने के पीछे की धमनी फट गई थी। इस कारण तेजी से रक्तस्राव हो रहा था। रक्तस्राव अधिक होने से मरीज को खून की जरूरत थी लेकिन सिर्फ एक यूनिट ब्लड का ही इंतजाम हो पाया। अस्पताल में डॉक्टर इलाज कर रहे थे कि मरीज के तीमारदार उसे बिना डिस्चार्ज कराए ही ले गए। संभवत: खून की कमी के चलते वीरेंद्र की मौत हुई है।

 

 

पौड़ी के पोस्ट धूमाकोट ग्राम नाला निवासी वीरेंद्र सिंह भारतीय सेना में हवलदार रहे हैं। वर्ष 2014 में वह 19 गार्ड रेजीमेंट, गुरदासपुर से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने बांबे इंटेलीजेंट सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी थी। वीरेंद्र पिछले तीन वर्ष से सेंट्रल बैंक में नौकरी कर रहे थे।
बैंक के सुरक्षा गार्ड से टकराने वाले बाइक सवार रामनगर निवासी बताए गए हैं। दोनों ईद मिलादुन्नबी पर मस्जिद सजाने के लिए बिजली झालरें लेने के लिए काशीपुर आए थे। बाइक रोकने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाए लेकिन बाइक असंतुलित होकर गार्ड से टकरा गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से बाइक सवारों ने दौड़ लगा दी लेकिन चीमा चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top