Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

डॉक्टर के चेहरे से पैदा होते ही बच्ची ने हटाया मास्क सोशल मीडिया पर हो रहा जबरदस्त वायरल

बच्ची ने हटाया मास्क

डॉक्टर के चेहरे से पैदा होते ही बच्ची ने हटाया मास्क..

 

 देश-विदेश:  एक नवजात बच्ची ने पैदा होने के महज कुछ सेकेंड में ऐसा कर दिया जिसका आज पूरी दुनिया को इंतजार है और लोग इसे एक नई उम्मीद के साथ लोग देख रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वक्त सभी लोगों से यह कहा जा रहा है कि वे सावधानी बरतें, 2 गज की दूरी रखें और मास्क पहनें। इस वक्त, इस मुश्किल घड़ी में सावधानी ही बचाव है।

 

डॉक्टर समीर चेयब ने इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर..

 

यह तस्वीर यूएई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर समीर चेयब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक बच्ची पैदा होने के महज कुछ समय बाद ही डॉक्टर के सर्जिकल मास्क को चेहरे से खींचते हुए दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में बच्ची अपने हाथ से मास्क को चेहरे से उतार रही है और डॉक्टर के चेहरे पर खुशी झलक पड़ती है।

लोगों ने माना भविष्य का संकेत..

 

डॉक्टर चेयब ने इंस्टाग्राम फेसबुक पर तस्वीर को शेयर करते हुए कहा- ” कई लोगों ने इसमें भविष्य का संकेत देखा हम सभी एक संकेत चाहते हैं कि हम जल्द मास्क उतारने जा रहे हैं।” यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद ऐसे वायरल हुई कि अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। तो अन्य कह रहे है कि इसे 2020 की तस्वीर घोषित किया जाए। एक ने लिखा है- हम जल्द ही मास्क उतारेंगे।

एक ने टिप्पणी करते हुए लिखा है- यह अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। उम्मीद है कि जल्द इस मास्क से मुक्ति मिलेगी।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फैली कोरोना महामारी ने लोगों के सामान्य जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई देशों ने इन्फेक्शन को कम करने के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इन नए नियमों को ज्यादातर लोग मान रहे हैं और चेहरे को मास्क से ढक रहे हैं, कुछ लोग इससे असहज भी महसूस करते हैं। ऐसे में हर किसी को इस बात का इंतजार है कि कब वे कोविड-19 के बाद बिना बीमारी के डर बिना मास्क घूम पाएं।

इन परिदृश्यों के बीच इस बच्ची की तरफ से डॉक्टर के चेहरे से हटाते मास्क ने लोगों को थोड़ा हैरान किया है और एक उम्मीद की किरण भी दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top