त्रिवेंद्र से उनके दिल्ली स्थित आवास पर जनरल विपिन रावत ने की मुलाकात..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत से मुलाकात करने उनके दिल्ली आवास पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत मुख्यमंत्री से उनके हाल चाल पूछे और परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंगलवार को कोरोना को हराकर मुख्यमंत्री अपने काम पर वापस लोट गए हैं। उनकी बेटी और पत्नी को भी एम्स से छुट्टी दी गयी हैं। कोरोना से जंग जीत कर सीएम रावत देहरादून पहुँच गए हैं। उनके देहरादून पहुँचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।
Chief of Defence Staff General Bipin Rawat paid a courtesy visit to Uttarakhand CM Trivandera Singh Rawat
at his residence in Delhi today: Chief Minister's Office pic.twitter.com/fYwlF3TK8G— ANI (@ANI) January 6, 2021
मुख़्यमंत्री और उनका पूरा परिवार अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 18 दिसंबर को मुख़्यमंत्री उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद वो दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां से वह चिकित्सकों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हो गए। वहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनको दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गयी हैं। और मंगलवार से उन्होंने अपने काम काज शुरू कर दिए हैं।