उत्तराखंड

लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में गूंजा गायत्री महामंत्र..

लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में गूंजा गायत्री महामंत्र..

 

उत्तराखंड: वर्ष 2026 में गायत्री परिवार की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसके साथ ही सिद्ध अखंड दीपक के भी 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार इस अवसर को बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है। इस आयोजन के लिए अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या इन दिनों इंग्लैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने लंदन स्थित संसद भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया और वहां उपस्थित मंत्रियों, सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ गायत्री महामंत्र और अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। वैदिक परंपरा के अनुसार देवस्थापना का चित्र स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।

यह पहला अवसर है जब गायत्री परिवार ने किसी यूरोपीय देश के उच्च सदनों में देवी-देवताओं की स्थापना की है तथा सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मंत्रीगण, सांसदगण एवं अधिकारीगण पीले वस्त्र धारण कर गायत्री परिवार के कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। यूरोपीय देशों में किसी समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित यह पहला कार्यक्रम है। डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार भारत ही नहीं अपितु विश्व के 80 से अधिक देशों में अपना विस्तार कर रहा है। हाउस ऑफ पार्लियामेंट में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए डॉ चिन्मय पंड्या का कहना हैं कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जहां गायत्री महामंत्र का गुंजायमान हुआ और शान्तिपाठ का भी सस्वर उच्चारण हुआ।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top