Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राजमार्ग निर्माण में किया जा रहा भारी विस्फोटों का प्रयोग

जिलाधिकारी ने किया रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड हाईवे का निरीक्षण..

एनएच और कार्यदायी संस्थाओं को दिए कार्य में गति लाने के निर्देश..

केदारनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान..

रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही कंपनियों की मनमानी से केदारघाटी की जनता परेशान है। ये कंपनियां नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रही हैं, जबकि पहाड़ कटान में विस्फोटों का प्रयोग कर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। इसके अलावा अभी तक कई जगहों पर कटिंग के बावजूद डामर बिछाने का कार्य नहीं किया गया है, जिस कारण धूल उड़ने से स्थानीय जनता खासी परेशान है। जन शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 पर रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएच व कार्यदायी संस्था को कार्य में गति लाने तथा एक सप्ताह अंतर्गत प्रगति रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।

बता दें कि ऑल वेदर रोड़ कार्य के तहत रुद्रप्रयाग से फाटा तक आरजीबी कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है, जबकि फाटा से सोनप्रयाग का कार्य सिंगला कंपनी कर रही है। निर्माण कार्य में देरी और पहाड़ कटिंग में हो रहे विस्फोटों से क्षेत्र की जनता परेशान है। इसके अलावा तीर्थयात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग कटिंग के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले रास्ते दुरूस्त नहीं हो पाए हैं तो पेयजल लाइनों को ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने राष्ट्रीय राजमार्ग जवाड़ी बायपास, भटवाडी सैण, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड आदि स्थानों में रुकते हुए एनएच के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

तिलवाड़ा व्यापार संघ व नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को तिलवाड़ा में शापिंग काम्प्लेक्स बनाने तथा सेमी-भैंसारी के ग्रामीणों ने स्लाइड जोन से गांव को खतरा होने की संभावना से अवगत कराया। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुंवरी बत्र्वाल ने ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने गांव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

उधर, ब्यूंग गाड़ के ग्रामीणों ने एनएच के कार्य से प्रभावित हुए पैदल मार्ग, पेयजल लाइन की शिकायत की। साथ ही जिलाधिकारी को बताया कि राजमार्ग पर हो रहे विस्फोट के कारण जनता में भय का माहौल है। राजमार्ग के सीतापुर के पास सिंगला कंपनी की ओर से भारी विस्फोट किये जा रहे हैं, जिस कारण राजमार्ग को खतरा बन गया है तो ग्रामीणों के आवासीय भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग पार्किंग, गौरीकुंड, गौरी मंदिर, तप्त कुंड और घोड़ा पड़ाव का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

 

 

कहा कि उनका यह पहला निरीक्षण था, जिसमें उनके द्वारा सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को नोट कर लिया गया है। साथ ही चैड़ीकरण सहित निर्मित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा काल को सुगम बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, अधिशासी अभियंता एनएच जितेन्द्र त्रिपाठी, डीडीएमए के ईई प्रवीन कर्णवाल, वुड स्टोन कंपनी के प्रबंधक मनोज सेमवाल, जल संस्थान के ईई संजय सिंह, एसडीएम बृजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top