Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गौरीकुंड हाईवे पर भीषण हादसा- पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया यात्री वाहन, दो की मौत, चार घायल..

गौरीकुंड हाईवे पर भीषण हादसा- पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया यात्री वाहन, दो की मौत, चार घायल..

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक यात्री वाहन पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। घटना शाम करीब 5:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा यात्री वाहन जैसे ही काकड़ागाड़ के पास पहुंचा, अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिरने लगे। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक वाहन का आगे का हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। हादसे में वाहन का पिछला टायर भी टूटकर अलग हो गया।

इस दुर्घटना में वाहन चालक राजेश रावत (38 वर्ष), पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार अन्य पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने जानकारी दी कि सभी घायल यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और छात्री पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहत एवं बचाव दल ने पहाड़ी क्षेत्र में फंसे वाहन को हटाया और सड़क को यातायात के लिए आंशिक रूप से खोला। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें और सावधानी बरतें, क्योंकि इन दिनों लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

हादसे में ये हुए घायल..
लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम
ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह
दिपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साूह, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top