उत्तरकाशी। भारी बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रतूड़ी सेरा में बाधित हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल दिन तक राजमार्ग आवाजाही लायक खुल पाएगा। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा हुआ है। यहाँ पर चट्टान खिसककर सड़क पर आ गई है।
वहीं पिछले चार घंटे से नाकुरी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण गंगोत्री राजमार्ग बंद है। रुक-रुककर भूस्खलन के कारण मार्ग नहीं खुल पा रहा है। BRO राजमार्ग खोलने में जुटा है। उधर, यमुना घाटी में भारी बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोग दहशत में हैं।