उत्तरकाशी। बड़कोट तहसील के जानकी चट्टी स्थित यमुना नदी में पैर फिसलने से एक महिला नदी में बह गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से निकाला गया।
मूल रूप से खरसाली गावँ की रहने वाली 50 वर्षीय लोदरी देवी पानी लेने नदी में गयी थी। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से महिला नदी में बह गई। हादसे के बाद गावँ में शोक की लहर छाई है।