उत्तराखंड

मलबे की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

गुप्तकाशी। गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग पर निर्माणाधीन कालीमठ-जग्गी बगवान मोटरमार्ग का मलबा पड़ने से एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पूर्व सैनिक की मृत्यु हो गई थी। बाद में शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा।

दरअसल, इन दिनों कालीमठ-जग्गीबगवान मोटरमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है और पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह चैहान ही कार्य की देख-रेख कर रहे थे। शुक्रवार को वह कार्य की देख रेख करने ही गये थे। निर्माणाधीन कालीमठ-जग्गीबगवान मोटरमार्ग पर एक पोकलैंड मशीन खड़ी थी और मशीन के निकट पहाड़ी पर कुछ बोल्डर मलबा अटका पड़ा था। इस दौरान अचानक मलबा पहाड़ी से नीचे गिरने लगा। इस बीच पूर्व सैनिक और ठेकेदार रविन्द्र चैहान पुत्र वीरेन्द्र चैहान निवासी देवर ने जान बचाने के पूरे प्रयास किये, लेकिन वह मलबे की चपेट में आ गये और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुप्तकाशी राजेन्द्र सिंह रौतेला मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और पत्थर व मलबे को साफ किया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया। विदित हो कि पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह चैहान कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य पदों पर भी रहे। सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते थे।

उनके निधन पर अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शोक की लहर छायी हुई है। पूर्व सैनिक रविन्द्र चैहान की मृत्यु पर पूर्व विधायक शैलारानी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डिमरी, सावन सिंह नेगी, कुंवर लाल आर्य, वरिष्ठ पत्रकार एलपी डिमरी, शत्रुघ्न सिंह नेगी, हरीश गुसाईं, पृथ्वीपाल सिंह, मुकेश डोभाल आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त हुये इस दुख की धड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य देने की कामना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top