Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

विद्युत से जुड़ेगा हर गांव-शहर: नौटियाल

रोहित डिमरी

जिले में प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग !जिले में विद्युत से वंचित परिवारों में विद्युत संयोजन प्रदान किये जाने के लिये शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सहज बिजली हर घर बिजली ‘‘सौभाग्य’’ योजना का शुभारंभ किया गया। विकास भवन में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल और जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से 15 बीपीएल लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि मौजूदा सरकार हर घर, हर गांव, हर शहर और हर परिवार तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना की शुरूआत हर गरीब से गरीब परिवार को भी प्रकाशमान करने की ऐतिहासिक पहल की है। सरकार ने दिसंबर 2018 तक हर घर को बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जो आज भी गरीबी और तमाम पस्थितियों के चलते विद्युत सुविधा से वंचित है। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर देते हुए कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि जिले में लगभग छह हजार परिवार विद्युत सुविधा से वंचित है और प्रत्येक परिवार को योजना से लाभांवित करने का हमारा प्रयास रहेगा। सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों के जिन घर व गांवों को विद्युत तारों से जोड़ना सम्भव नही होगा, ऐसे घर व गांवों में सोलर के माध्यम से विद्युत संयोजन उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्युत संयोजन के लिये कनेक्शन पाने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुए जिलाधिकारी ने बिजली का सदुपयोग करने की बात भी कही। अधिक्षण अभियंता विद्युत बृजमोहन सिंह परमार ने सौभाग्य योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत से वंचित बीपीएल परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क कनेक्शन सुविधा दी जायेगी तथा एपीएल परिवारों को पाॅच सौ रुपये की एकमुश्त राशि या 50 रुपये प्रतिमाह किश्त के आधार पर विद्युत कनेक्शन की सुविधा दी जायेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज सती सहित लाभार्थी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top