Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शर्मनाक : दहेज ना मिलने पर ससुराल वालो ने कराया महिला का गर्भपात..

दहेज उत्पीड़न

दहेज ना मिलने पर ससुराल वालो ने कराया महिला का गर्भपात..

देश-विदेश  : भारतीय समाज में दहेज़ प्रथा अभी भी विकराल रूप में है। देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। ऐसा ही मामला इंदिरानगर सिरौली के टीपी नगर से सामने आया हैं। ससुरालियों ने दहेज नहीं मिलने पर महिला का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, हीरपुर सूखा रामपुर रोड निवासी एक महिला की शादी 31 मई 2015 को इंदिरानगर सिरौली पुलभट्टा निवासी सामू मलिक से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग उस पर चार लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन उसका उत्पीड़न तब भी कम नहीं हुआ।

 

 

एक दिन उसे अचानक उल्टी हुई तो ससुरालियों ने उसे एक दवा की गोली खाने के लिए दे दी। गोली खाने के बाद उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसके बाद ससुराली बोले दवा दे दी है गर्भपात हो जाएगा। जब तक दहेज नहीं लाएगी, तब तक हमें बच्चा भी नहीं चाहिए। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला के भाई ने उसे किच्छा के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सामू मलिक, सास जहांआरा, ननद हिना, परवीन और देवर नावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top