Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

MBBS के छात्र की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश..

MBBS के छात्र की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश..

एमबीबीएस कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत..

दून मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ वर्ष का छात्र था युवक..

उत्तराखंड : दून मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव डोईवाला कोतवाली के लच्छीवाला में रेलवे ट्रैक पर मिला। पटेलगनर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी भुवन पुजारी ने बताया कि मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी जगत सिंह मर्तोलिया का पुत्र दीपराज (21) दून मेडिकल कालेज से एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष का छात्र था।

वह अपनी मां पुष्पा देवी के साथ पथरीबाग में किराये के मकान में रहता था। 8 नवंबर की दोपहर तीन बजे दीपराज बिना बताए घर से चला गया। रात नौ बजे पुलिस ने दीपरज की गुमशुदगी दर्ज कर सभी थाना पुलिस को सूचना दी। रात पौने ग्यारह बजे डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।

 

 

सूचना पर डोईवाला कोतवाली निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हुई है। पुलिस ने उसके फोटो पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे, जिसके बाद शिनाख्त दीपराज के रूप में हुई। भुवन पुजारी ने बताया कि सूचना पर परिजन डोईवाला स्थित अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है।

दून मेडिकल कॉलेज का कूल पहाड़ी ड्यूड था दीपराज..

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के रहना वाला एमबीबीएस का छात्र दो साल बाद डाक्टर बन जाता। लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं है। दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों ने जब दीपराज की मौत की खबर सुनी तो सन्न रह गये। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ आखिर ये सब कैसे हो गया। दीपराज एमबीबीएस के बैच 2016 का छात्र था, 2016 में बैक लगने के कारण वह बैच 2017 के छात्रों के साथ पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में वह हॉस्टल में रहता था।

 

 

लॉकडाउन से कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ रहने लगा था। छात्रों के बीच वह काफी मिल जुलकर रहता था। खुशमिजाज और शांत स्वभाव का था। योगा में भी दिलचस्पी थी। छात्रों ने उसका नाम कूल पहाड़ी ड्यूड (सीपीडी) रखा हुआ था। अपने बीच से ऐसे मिलनसार छात्र के जाने से छात्र सदमे में हैं। कार्यवाहक प्राचार्य नवीन चंद्र थपलियाल का कहना है कि छात्र के बारे में सूचना मिली है। परिजनों से अभी संपर्क नहीं हुआ है। एक छात्र का यूं चले जाना कॉलेज के लिए दुखद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top