Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जन शिकायतों पर डीएम ने लिया निर्माण कार्यो का जायजा..

नगर क्षेत्र में चल रहे धीमे कार्य पर स्थानीय लोगों ने जताया रोष..

व्यापार संघ अध्यक्ष ने नगर क्षेत्र की समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एनएच के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत गतिमान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित हो रहे लोगों की सुरक्षा दीवार, पुस्तें व नालियों को एक सप्ताह अंतर्गत सुधारने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जन प्रतिनिधियों, व्यवसायियों तथा स्थानीय लोगों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को लेकर शिकायतें आ रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिकारियों के साथ केदारनाथ तिराहे से रुद्रप्रयाग बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उन्हें धीमी चल रहे कार्य में गति लाने सहित प्रभावित लोगों के रास्ते, सुरक्षा दीवार, पुस्ते व नालियों को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को एक सप्ताह के अन्दर विद्युत पोल शिप्ट करने के भी निर्देश दिए। स्थानीय प्रभावितों द्वारा कार्यदायी संस्था पर सड़क चैड़ीकरण की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने मौके पर नक्षा (डिजाइन प्लान) मंगाकर फीता डालकर शिकायत का निस्तारण किया गया तथा एनएच को डिजाइन प्लान के अनुसार सड़क चैड़ीकरण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के तहत मलबा नदी में प्रवाहित किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली टीम व वन विभाग ने कार्यदायी संस्था पर पेनल्टी लगाई है।

कहा कि ड्रोन कैमरे से रि-सर्वे करवाया जाएगा, जिसका विधिवत जीआईएस मैपिंग अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। नगर व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने जिलाधिकारी को नगर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन चल रहा है और नगर क्षेत्र में राजमार्ग का कार्य धीमा चल रहा है। कार्य धीमा होने से व्यापारियों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कटिंग का मुआवजा भी अब तक नहीं मिला है। व्यापारी किसी तरह से पुनः अपने भवनों को बना रहे हैं। उन्हें कर्जा लेकर अपना कार्य करना पड़ रहा है।

 

कटिंग के दौरान मुख्य बाजार में शौचालय को ध्वस्त किया गया है। शौचालय न होने से आम राहगीरों के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं। ऐसे में जल्द ही शौचालय का निर्माण होना जरूरी है। नगर व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि बस अड्डे में सड़क काफी उबड़-खाबड़ हो गयी है। गड्डे होने से नालियों का पानी सड़क पर आ रहा है और राहगीरों को चलने में काफी परेशानियां हो रही है। गंदा पानी लोगों के ऊपर गिर रहा है। नगर क्षेत्र के बस अड्डे पर पेंटिंग की जानी जरूरी है। इस मौके पर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल सुंदरियाल, राकेश नौटियाल, कांता प्रसाद नौटियाल, प्रकाश रावत, उम्मेद सिंह बिष्ट, हरी सिंह बिष्ट, पान सिंह पंवार, उप जिलाधिकारी सदर बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियन्ता एनएच जल संस्थान, विद्युत विभाग व नगर पालिका के अधिकारी व स्थानीय जनता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top