Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जब डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बच्चों को पढ़ाया पाठ

प्राथमिक विद्यालय कालापहाड़ के बच्चे पढ़ाई में कमजोर
जिलाधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण अध्यापकों को छात्रों के भविष्य पर गंभीरता से विचार करने को कहा

रुद्रप्रयाग।राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालापहाड के निरीक्षण के दौरान ज़िलाधिकारी को मंगेश घिल्डियाल को कई ख़ामियाँ मिली। इस दौरान उन्होंने ख़ुद बच्चों को पढ़ाया।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रातः साढ़े आठ बजे विद्यालय का किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया गया कि विद्यालय जर्जर अवस्था में है तथा दीवार पर दरारें व छत से पानी टपक रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्रा का अध्यापन कार्य बरामदे में चल रहा है। विद्यालय की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल विद्यालय पंचायत भवन शिफ्ट करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी को दूरभाष पर जिला योजना के माध्यम से विद्यालय ठीक कराने के निर्देश साथ ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर विद्यालय का आंगणन तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में 45 मिनट तक छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे तथा श्याम पटट पर जोड़, भाग, घटाना, आयात आदि सवाल हल करके समझाए। अध्यापन के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर है। इस सम्बन्ध में अध्यापक व अध्यापिका को बच्चों के भविष्य के बारे में गम्भीरता से विचार करने को कहा। कहा कि बच्चों पर मेहनत कर उनके शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाय। शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करें। साथ ही विद्यालय के अच्छे छात्रो को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी करने को भी कहा।

कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा तथा अभिभावक भी चिंता मुक्त हो जायेंगे। जिलाधिकारी को विद्यालय में जाते समय गांव के रास्ते में चन्द्रू पुत्र शेरू द्वारा घर में शौचालय होने के बावजूद भी खुले में शौच किया जा रहा था। खुले में शौच करने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीण व प्रधान से क्षेत्र को अस्वच्छ करने पर पांच सौ रूपये का अर्थदण्ड वसूलने को कहा। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता केसी डिमरी, अपर सहायक अभियन्ता सुरेश चन्द पन्त, अध्यापक राकेश चन्द्र डोबरियाल, अध्यापिका सुधा बिष्ट सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top