उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जिले को धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात..

रुद्रप्रयाग जिले को को धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात..

ऊखीमठ बनेगा सीएचसी तो मक्कूमठ पीएचसी..

 

 

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार ने रुद्रप्रयाग को बड़ी सौगात दी हैं। ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।इसके साथ ही मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को भी अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही शास नादेश जारी किए जाएंगे। बता दें कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार अपने रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं। इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव का कहना हैं कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर अपग्रेड किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण..

वही प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये।इस दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि केदारनाथ यात्रा फिर से गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उनका कहना हैं कि यह मार्ग अगले एक महीने में पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। सोन नदी के दांई ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे। नदी के बांयी ओर बाढ़ सुरक्षा का कार्य भी गतिमान है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top