Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर दूसरे कोरोना संक्रमित की मौत…

24 घंटे के अंदर दूसरे कोरोना संक्रमित की मौत, 13 मरीजों की जा चुकी जान…

उत्तराखंड : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 13 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है।

शनिवार देर रात को दून अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजीटिव आढ़ती की मौत के बाद रविवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को सांस की दिक्कत होने के कारण जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने के साथ ही उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भी भेजा था। इस दौरान शनिवार देर रात बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

आनन-फानन में कैलाश अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां कुछ ही देर में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिसका कोविड की गाइडलाइन के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनिवार रात को ही दून अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित आढ़ती की मौत भी हो गई थी। निरंजनपुर सब्जी मंडी के 48 वर्षीय आढ़ती और उसके छह परिजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी को 26 मई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर आढ़ती को चार दिन पूर्व आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। शनिवार रात उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।  मरीज को उन्हें शुगर, बीपीऔर निमोनिया भी था। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मृतक को आखिरी बार देख तक नहीं पाए घरवाले…

नियमों के अनुसार रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों को जाखन स्थित एक पेड क्वारंटीन होटल में शिफ्ट किया गया था। इनमें आढ़ती की 42 वर्षीय पत्नी और 14 साल व साढ़े छह साल की बेटियां भी शामिल हैं। मौत की सूचना पर परिजन शव के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

सामुदायिक संक्रमण की आशंका…

निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगातार आढ़तियों, अन्य कर्मचारियों और उनके परिवारों में कोरोना संक्रमण होने के बावजूद मंडी को समय से बंद न करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दबी जुबान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी देहरादून में सामुदायिक संक्रमण की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल डीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर निरंजनपुर सब्जी मंडी को 11 जून तक पाबंद किया जा चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top