खेल

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को, अहमदाबाद बनेगा खेलों का केंद्र..

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को, अहमदाबाद बनेगा खेलों का केंद्र..

 

देश-विदेश: भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। ग्लासगो में आयोजित 74 देशों के कॉमनवेल्थ सदस्यों की बैठक में भारत के अहमदाबाद को यह सम्मान दिया गया। यह निर्णय कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया गया। सूत्रों के अनुसार भारत की ओर से आकर्षक प्रस्तुति और दृष्टिकोण पेश किया गया, जिसमें अहमदाबाद की तैयारियों और संस्कृति का उल्लेख किया गया। जैसे ही अहमदाबाद को मेजबानी देने की घोषणा हुई, एसेंबली हॉल में करीब 20 गरबा डांसर और 30 ढोल बाजों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन किया। यह रंगीन और जीवंत प्रस्तुति देखकर वहां मौजूद अन्य देशों के प्रतिनिधि मंत्रमुग्ध रह गए। अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने से न केवल खेलों का विकास होगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह शहर भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की छवि को और ऊँचा उठाने में मदद करेगा। बता दे कि अब भारत खेलों की तैयारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल परिसर विकास पर विशेष ध्यान देगा, ताकि 2030 में खेल आयोजन सफल और विश्वस्तरीय हो सके।

20 साल बाद गेम्स होस्ट करेगा भारत..

आपको बता दे कि भारत ने आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। उस समय भारतीय एथलीटों ने 101 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब 20 साल बाद भारत को एक बार फिर यह अवसर मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में हुई थी और भारत पहली बार 1934 में इन खेलों का हिस्सा बना। अब तक भारतीय एथलीटों ने कुल 564 पदक जीते हैं, जिनमें 202 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉन्ज शामिल हैं। अहमदाबाद को मेजबानी मिलने से न केवल खेलों का विकास होगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार और खेल मंत्रालय ने कहा है कि अब खेल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारियों में तेजी लाएंगे, ताकि 2030 में भारत की मेजबानी सफल और यादगार हो।

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में कनाडा ने की थी। भारत पहली बार इन खेलों में 1934 में शामिल हुआ था। अब भारत 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। पिछली बार 2022 में ये खेल इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित हुए थे और आने वाले 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो को मेजबानी मिलेगी।कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा कि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा भारत पर जताए गए विश्वास से हम अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 2030 के खेल ना केवल कॉमनवेल्थ आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, बल्कि अगली शताब्दी की नींव भी रखेंगे। ये खेल एथलीटों, समुदायों और संस्कृतियों को मित्रता और प्रगति की भावना से जोड़ेंगे। अहमदाबाद को मेजबानी मिलने से खेलों के विकास, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार ने कहा है कि अब खेल संरचना, स्टेडियम और इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारियों में तेजी लाई जाएगी, ताकि 2030 के खेल सफल और यादगार हों।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top