Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज से खुलेंगे कॉलेज, बाहरी छात्रों को दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट..

उत्तराखंड में आज से खुलेंगे कॉलेज, बाहरी छात्रों को दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट..

उत्तराखंड:  प्रदेश में मंगलवार यानी आज से उच्च शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। राजधानी देहरादून के प्रमुख कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी पीजी कॉलेज में सैनिटाइजेशन समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कोरोना के प्रभाव के बीच सख्त नियमों के साथ छात्रों को कॉलेज व विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी। प्रदेश के छात्रों को इससे राहत दी गई है।

वहीं, सभी छात्रों के लिए अभिभावकों का सहमतिपत्र लाना भी अनिवार्य होगा। हालांकि, अभी शुरुआती चरणों में कॉलेजों में प्रैक्टिकल की कक्षाएं ही चलाई जाएंगी। थ्योरी कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कई कॉलेज में विभागों (संकाय) को शिफ्टवार और कई कॉलेज में आधे-आधे छात्र बुलाए जाएंगे। वहीं, तकनीकी कॉलेजों के खुलने की तारीख साफ नहीं है।

 

 

डीएवी पीजी कॉलेज में शिफ्टों में प्रैक्टिकल कक्षाएं होंगी। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि कला व वाणिज्य संकाय की प्रैक्टिकल कक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे तक और विज्ञान व विधि संकाय की कक्षा सुबह 11.15 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी।

समय के आधार पर ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज अधीक्षक व मेंटेनेंस कमेटी को कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी दी है। मुख्य नियंता डॉ. अतुल सिंह छात्रों भी निगरानी करेंगे। छात्रों का परिजनों का सहमति पत्र भी लाना होगा। इसका प्रारूप कॉलेज की वेबसाइट या कॉलेज से लिया जा सकता है।

सोमवार को हुई कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक में यह फैसला लिया गया। डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीसी पांडेय ने कहा कि छात्रों को आधी-आधी संख्या में बुलाया जाएगा। इसकी सूचना छात्रों को दे दी गई है।

 

 

एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि कक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से शिफ्टवार चलेंगी। इसका शेड्यूल मंगलवार को तय कर लिया जाएगा। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि सोमवार को कॉलेज परिसर व कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया। प्रथम चरण में बीएससी पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर व एमएससी के तीसरे सेमेस्टर के छात्र आएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top