Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं के साथ दौड़कर बढ़ाया उत्साह..

सीएम धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं के साथ दौड़कर बढ़ाया उत्साह..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून से आयोजित ‘अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाते हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मकता के भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अहिल्या स्मृति मैराथन हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संकल्पों को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास है। समाज को संगठित करने और युवाओं को ऊर्जावान दिशा देने में ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अहिल्या स्मृति मैराथन का उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य, संस्कृति और संकल्प के तीन मूल स्तंभों से जोड़ना रहा। आयोजन का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज, फिटनेस और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्कूली छात्रों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top