Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

इस बार 30 अप्रैल को होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ..

इस बार 30 अप्रैल को होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ..

इस दिन तय होगी कपाट खुलने की तिथि..

 

 

 

उत्तराखड: प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होती है। बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि 2 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र राज दरबार में तय की जाएगी और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पंचांग गणना के आधार पर तय की जाएगी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ का कहना हैं कि कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए दो फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू होगा। विधिवत पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसी दिन तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी। इसके लिए बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इससे पहले 30 जनवरी को मंदिर समिति श्रीनृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में तेल कलश (गाडू घड़ा) डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को सौंपेगी। योगबद्री, पांडुकेश्वर और श्रीनृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचायत प्रतिनिधि दो फरवरी को घड़ा राजमहल को सौंपेंगे। तय तिथि पर राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने के दिन बद्रीनाथ धाम पहुंचता है। कार्यक्रम में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी शिरजा शाह, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना की जाएगी..

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे। इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से हिंदू नववर्ष पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने व यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय व देवडोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर तय होगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top