उत्तराखंड

चंबा हादसा- मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान..

चंबा हादसा- मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान..

 

 

उत्तराखंड: टिहरी जनपद के चंबा में मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास हुए भूस्खलन में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। भूस्खलन के आस-पास स्थित छह भवनों को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए खाली करवा दिया गया है। सभी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दे दिए हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top