Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

कार और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल..

कार और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत,

कार और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल..

देश-विदेश : रविवार शाम को मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर ट्रक की टक्कर हो गई घटना में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वाहन में सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा सतना के नागौद में हुआ. घायलों को इलाज के लिए रीवा के एक अस्पताल रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है । साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार, पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस घर लौट रहा था। इस दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया। गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और यह हादसा हो गया।

 

 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई। जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top