उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आई बस, छह यात्रियों की मौत

बद्रीनाथ हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आई बस, छह यात्रियों की मौत…

अभी भी आठ लोग बस के अंदर फंसे….

चमोली : बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिर गया। जिससे छह यात्रियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लामबगड़ में आज सुबह नौ बजे हुआ। एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हैं। बस महाराष्ट्र नंबर की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस द्वारा नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिनमें आठ लोग घायल हैं। इनको उपचार हेतु सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया है। जबकि एक मृतक और 4 लोग अभी भी बस में ही फंसे हैं।

यह बस बद्रीनाथ से जोशीमठ लौट रही थी। बस में 13 लोग सवार बताए जा रहे हैं। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। कटर से वाहन को काटा जा रहा है।

घायलों के नाम दर्शन सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी ग्राम बंगाली, घाट नंदप्रयाग (परि- चालक), सुजान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थ्युला हरमनी थराली उम्र -53 वर्ष (चालक), शैलेन्द्र शुक्ला पुत्र नरेंद्र शुक्ला निवासी ईसी/78 डी 11 मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 40 वर्ष, प्रेम सागर पुत्र प्रहलाद प्रसाद निवासी गुमनी शिवांग (बिहार) उम्र 42 वर्ष, जवाहर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी थेंग जोशीमठ उम्र 60 वर्ष, जितेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र नगदू प्रसाद निवासी गौड़ जिला देवरिया उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष, रवि सिंह पुत्र राम लक्ष्मण सिंह निवासी महाराष्ट्र उम्र 27 वर्ष, सूरज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी मुम्बई महाराष्ट्र उम्र 21 वर्ष हैं। एक मृतक का नाम राजू कुमार निवासी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top