देश/ विदेश

देखें क्या हुआ जब फेरो के बीच में नाचने लगे दूल्हा-दुल्हन…

देखें क्या हुआ जब फेरो के बीच में नाचने लगे दूल्हा-दुल्हन..

देश-विदेश: कोरोना काल में लोगों की सीमित संख्या तय होने के कारण लोग शादियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। यहीं कारण हैं कि लोग अब सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज का मजा लेते हैं। दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों की मस्ती तक हर तरह के वीडिया आजकल वायरल होते रहते हैं। हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो भी फेरो के समय का है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नाचते हुए फेरे ले रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इनकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि ये लोग संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं।

हालांकि कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में भी देख रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वरमाला के समय माला डालते समय माला दूल्हे के गले में अटक गई थी। इसे देखकर लोगों ने खूब हंसी उड़ाई।

 

इस वीडियो को वेदांत बिड़ला ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन फेरा लेते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। इस जोड़े को लोग स्वैग से भरा जोड़ा कह रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, “ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top