उत्तराखंड

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 1 की मौत 8 घायल..

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 1 की मौत 8 घायल..

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बीते दिन सड़क दुर्घटना होती जा रही हैं। और यहाँ हो रहे रोड एक्सीडेंट थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत और घायल होने की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से यहां दुल्हन को विदा कर ला रही बारातियों से भरी बोलेरो दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

 

जिसमें 1 बाराती की मौके पर दर्दनाक मौत जबकि 8 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बारात अल्मोड़ा के लोधिया स्थित बरसीमी गांव से दुल्हन लेकर वापस अपने गांव मोना रामगढ़ लौट रही थी। बारात विदाई के बाद जैसे ही बारातियों से भरी एक बोलेरो घर की ओर प्रस्थान करने लगी तो विवाह स्थल से कुछ दूर जाते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

 

इस भीषण हादसे में बाराती रमेश राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बाराती गंभीर चोटिल हो गए। हादसे ही सूचना मिलते ही शादी के खुशनुमा माहौल में डूबे दोनों ही परिवारों में शोक व सन्नाटे का माहौल हो गया। उधर मृतक रमेश राम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top