Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

BCCI कर रहा है प्रोटोकॉल तोड़ने की जांच रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ी क्वारंटीन..

खिलाड़ी क्वारंटीन

BCCI कर रहा है प्रोटोकॉल तोड़ने की जांच, रोहित शर्मा समेत 5 खिलाड़ी क्वारंटीन..

देश-विदेश : भारत के पांच क्रिकेटरों- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत और पृथ्वी साव के रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही इन सभी पांचों क्रिकेटरों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। रेस्टोरेंट के अंदर जाना सीए के बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन है।

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई और सीए ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को देखा है जिसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी साव और नवदीप सैनी मेलबर्न में न्यू इयर के दिन रेस्टोरेंट के अंदर दिखाई दे रहे हैं। बयान के मुताबिक, ‘बीसीसीआई और सीए मामले की जांच कर रहे हैं और देख रहे हैं कि खिलाड़ियों का यह कदम बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन है या नहीं।’

ऑस्ट्रेलिया और भारतीय मेडिकल टीम की सलाह पर इन सभी खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे। इसमें खिलाड़ियों को भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम से अलग करना शामिल है।’ पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है।

 

‘खिलाड़ियों को सख्त प्रोटोकॉल्स में ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।’ नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डॉलर के बिल का भुगतान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं। रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

BCCI  के अधिकारी बताया था इसे शिगूफा..

भारतीय टीम से जुड़े हर व्यक्ति को प्रोटोकॉल की जानकारी है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक हलके ने शर्मनाक हार के बाद टीम को बदनाम करने के लिए यह शिगूफा छोड़ा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि टीम को प्रोटोकॉल की जानकारी है और उसे तोड़ा नहीं गया है। अधिकारी ने कहा था, ‘जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है। ’ भारत ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top