उत्तराखंड

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू..

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू..

उत्तराखंड: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक से जुडी इस खबर पर यकीन किया जाए तो जल्द ही बॉलीवुड के परदे पर पहाड़ की एक और प्रतिभा अपना हुनर दिखाने को तैयार है। आरुषि एक मल्टी स्टारर फिल्म में नजर आने वाली हैं, वह एक वॉर फिल्म होगी।फिल्म में तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्हारी के साथ दो और अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में होंगी।

फिल्म की कहानी डिफेंस की छह जांबाज महिला अधिकारियों की दिलेरी पर आधारित है। मालूम हो कि फिल्म से पहले एक म्यूजिक एल्बम में भी आरुषी नजर आने वाली हैं। उन्होंने खुद यह जानकारी दी थी कि टी सीरिज के लिए उन्होंने रोहित सुचंती के साथ एक म्यूजिक एल्बम शूट किया है। टी सीरिज इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा करने वाली हैं।

 

हालांकि प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने खुलकर अभी नहीं बताया है लेकिन कश्मीर की वादियों में आजकल वो एक्टर रोहित सूचानती के साथ इन दिनों शूट कर रही हैं। आगामी फिल्म को लेकर टी सीरीज के अधिकारियों ने कहा है कि यह महिलाओं पर केंद्रित फिल्म होगी। वॉर फिल्मों में अब तक पुरुषों की वीरता पर ही फिल्में बनती रही हैं। महिलाओं के लिहाज से बस एक ‘राजी’ फिल्म है।

 

एचआरडी मिनिस्टर और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक समाज सेविका के तौर पर अलग पहचान रखती हैं. मेजर निराला जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाली आरुषि पोखरियाल निशंक अब जल्द ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करेगी। कोविड के समय भी आरुषि लगातार लोगों को जागरूक करती रही हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। तो हो जाइये आप भी तैयार एक और उत्तराखंडी प्रतिभा से रूबरू होने के लिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top