Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सेना भर्ती प्रशिक्षण देने के लिये भरदार के युवाओं का होगा चयन…

15 सितम्बर से दो दिन लगाए जाएंगे कैंप….

रुद्रप्रयाग। यूथ फाउंडेशन के तत्वाधान में भरदार क्षेत्र के युवाओं के लिए 15 सितम्बर से दो दिवसीय सेना में भर्ती से पूर्व चयन कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फाउंडेशन की ओर से युवाओं को शिविर लगाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं गत दिनों जारी हुए सेना भर्ती रिजल्ट के 1160 में से 470 युवा यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थी चयन हुआ है। यूथ फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर मोहित डिमरी एवं श्रीनगर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर ने बताया कि युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कर्नल (रि) अजय कोठियाल ने यूथ फाउंडेशन का गठन किया है, जिनका उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देना है।

बताया कि 15 सितम्बर को शिविर सौंराखाल और 16 सितम्बर को जवाड़ी भरदार में चयन कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 23 के बीच, शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल में 45 प्रतिशत, ऊंचाई 166 सेमी समेत कई शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ में लानी होगी। सुबह आठ बजे से चयनित प्रक्रिया एवं चिकित्सा जांच शुरू हो जाएगी।

वहीं आपदा के बाद से यूथ फाउंडेशन लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवाओं को सेना के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। वर्तमान में हजारों युवाओं ने यूथ फाउंडेशन से प्रशिक्षण लिया है। गत दिनों गढ़वाल राइफल्स की भर्ती का परिणाम घोषित होने के बाद कुल 1160 युवाओं का भारतीय सेना की गढ़वाल में चयन हुआ। जिसमे से 470 युवा यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थी हैं। अब यह भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए बधाईयां दी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top