देहरादून में पकड़ा गया फर्जी आर्मी बनकर घूमने वाला शख्स..
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में सेना पुलिस व मिलिट्री इंटेलिजेंस ने संयुक्त आपरेशन के तहत कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में घुस रहे एक फर्जी सूबेदार को गिरफ्तार किया है। सेना ने पकड़े गए बहरूपिया को पुलिस को सौंप दिया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।हालांकि इस फ़र्ज़ी सूबेदार के बारे में पता चला है कि इसका नाम कामख्या दुबे हैं, और ये झारखंड का रहने वाला है। 22 साल का ये युवक बी फार्मा का स्टूडेंट है। अपनी गर्ल फ्रेंड पर रौब ग़ालिब करने के चक्कर मे उसने ये हरकत की है।