चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना ‘आंचल’..
अब कैफे के ज़रिए मिलेगा पहाड़ी और दक्षिण भारतीय भोजन..
उत्तराखंड: लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। इस पवित्र यात्रा के लिए अब तक 23 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए खानपान, चिकित्सा, और आवास की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्ग पर उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन का ‘आंचल’ ब्रांड तीर्थयात्रियों की पहली पसंद बनकर उभरा है। दूध, दही, छाछ, पनीर, मिठाइयाँ और अन्य डेयरी उत्पादों की स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। गर्मी के मौसम में आंचल की ठंडी छाछ और फ्लेवर्ड मिल्क विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। राज्य सरकार और डेयरी फेडरेशन के सहयोग से यात्रा मार्गों पर आंचल के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य सामग्री सुलभ हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन ने चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं को बूथ कैफे के माध्यम से यात्रियों को यहां का डेयरी प्रोडक्ट उपलब्ध करा रहा है। जिसके तहत दूध, दही, मक्खन, लस्सी, आइसक्रीम के अलावा मिल्क से बने कई प्रोडक्ट शामिल हैं। जिसे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु खूब पसंद कर रहे हैं।
इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन ने एक नई पहल की है। फेडरेशन का लोकप्रिय ब्रांड ‘आंचल’ अब पहली बार बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री यात्रा मार्गों पर कैफे के माध्यम से यात्रियों को अपनी सेवाएं देगा। इन कैफे में न सिर्फ आंचल के डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ और पनीर उपलब्ध होंगे, बल्कि खास बात यह है कि यहां यात्रियों को स्थानीय पहाड़ी व्यंजन के साथ-साथ दक्षिण भारतीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इन सभी व्यंजनों की तैयारी में उत्तराखंड के स्थानीय दूध उत्पादों का उपयोग किया जाएगा, जिससे न केवल गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कैफे श्रद्धालुओं को स्वच्छ, पौष्टिक और विविधतापूर्ण भोजन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
आपको बता दे कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पिछले कुछ सालों से आंचल डेयरी कैफे का संचालन शुरू किया गया है। जहां आंचल डेयरी के प्रोडक्ट की भारी डिमांड है। लोग उत्तराखंड के आंचल डेयरी के प्रोडक्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए अब चारधाम यात्रा के आंचल कैफे पर दूध, दही और तमाम प्रोडक्ट के साथ पहाड़ी एवं दक्षिण भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध कराने जा रहा है। जहां उत्तराखंड के दूध और उससे बने प्रोडक्ट से खाना तैयार किया जाएगा। वहीं इस योजना के तहत आंचल कैफे में यात्रियों को अब खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत बद्रीनाथ मार्ग पर 3 कैफे जबकि, केदारनाथ मार्ग पर 5 कैफे और गंगोत्री मार्ग पर 3 कैफे का संचालन शुरू होने जा रहा है। जहां आंचल प्रोडक्ट के दूध दही समेत अन्य उत्पादन के साथ व्यंजन का स्वाद भी ले सकेंगे।
