उत्तराखंड

नवीन पिरशाली बने आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

नवीन पिरशाली बने आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
आप को बनाया जायेगा प्रदेश में मजबूत विकल्प: पिरशाली

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति में नवीन पिरशाली को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रस्ताव आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता राव नसीम अहमद ने नवीन पिरशाली का नाम प्रस्तावित किया, जबकि डॉ हरेंद्र त्यागी ने दीपक भारद्वाज केे नाम का प्रस्ताव दिया। इस दौरान ध्वनि मत से नवीन पिरशाली को भारी बहुतमत से निर्वाचित घोषित किया गया।

बता दें कि श्री पिरशाली पिछले छः माह से प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे और पूर्व में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नवीन पिरशाली उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के तिलसारी गांव से हैं और अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गये। श्री पिरशाली देश विदेश में प्रतिष्ठित मीडिया हाउसेस में उच्च पदों पर काम कर चुके हैं। 2011 में दिल्ली में चले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से प्रभावित होकर उस समय अमेरिका में उच्च पद और उच्च वेतन की नौकरी छोड़कर इस मुहिम में शामिल हुए और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 2013 के प्रथम चुनाव में घोंडा विधानसभा क्षेत्र से शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार भी रहे और उसके बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

2015 से नवीन पिरशाली उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं और 2016 में प्रदेश की सेवा के लिए दिल्ली से वापस आकर स्थायी रूप से बस गये। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेशध्यक्ष नवीन पिरशाली ने कहा कि सभी को साथ लेकर एकजुटता के साथ प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जायेगा। हमारा लक्ष्य आम आदमी पार्टी के रूप में प्रदेश की जनता को एक मजबूत विकल्प देना है और प्रदेश को भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शिकंजे से मुक्त कर प्रदेश में सर्वांगीण विकास करना है।
उन्होंने कहा कि शीध्र ही सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर नयी प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की जायेगी और सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलाया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ राकेश नेगी ने की और संचालन कुलदीप सहदेव ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उमा सिसौदिया, श्यामलाल नाथ, केके जोशी, प्रवीण कुमार एडवोकेट साधु सिंह, विजय वर्मा, फुरखान अहमद, करनैल सिंह, दानिश खान, मलकीत सिंह, नवीन मार्या, देवी प्रसाद मैखुरी, के पी धौंडियाल, हुकम सिंह पोखरियाल, कैलाश जोशी, प्यार सिंह नेगी, पुरषोत्तम चंद्रवाल, जोत सिंह बिष्ट, महक सिंह सैनी, प्रवीण कुमार, विजय वर्मा, पंकज रावत, बुद्धि सिंह कुमाई, प्रकाश पंवार, गब्बर सिंह बंगारी, वीरेंद्र पोखरियाल, अशोक सेमवाल, संदीप दुबे, मनोज चैधरी समेत सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top