उत्तराखंड

धामी सरकार के पांच साल के कामकाज पर बना खास गीत, CM ने किया विमोचन..

धामी सरकार के पांच साल के कामकाज पर बना खास गीत, CM ने किया विमोचन..

 

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और बदलावों को दर्शाने वाले एक विशेष गीत का विमोचन किया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धामी ने इस एल्बम को जारी किया। इसे पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श संस्था ने तैयार किया है। एल्बम के माध्यम से प्रदेश में विकास, रोजगार, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत के जरिए सामने रखा गया है। विमोचन के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और यहां की सकारात्मक तस्वीर को रचनात्मक माध्यम से लोगों तक पहुंचाना एक अच्छी पहल है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर लगातार काम कर रही है। सरकार का फोकस विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपराओं और देवभूमि की पहचान को संरक्षित रखने पर भी है।

कलाकारों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और जनहित से जुड़े फैसलों की सराहना की। सीएम ने एल्बम से जुड़े कलाकारों को भी सम्मानित किया। इनमें निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी और शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्था के सचिव हरीश कोठारी समेत कई पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top