भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक , कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल की सौंपी जिम्मेदारी
रुद्रप्रयाग। भाजपा की डलब इंजन की सरकार जनता के विकास के लिए रात-दिन एक कर रही है। जनता के बीच पार्टी की स्वच्छ छवि से विपक्षी दल भी बौंखलाएं हुए हैं। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को रखें और हर वर्ग की मदद के लिए तत्पर रहें।मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में पार्टी की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए लोक सभा प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार पर पूरी तरीके से अंकुश लगा है। पार्टी के विधायक एवं मंत्रियों पर कोई आरोप नहीं लगे हैं। जनता के बीच भाजपा ने स्वच्छ एवं ईमानदारी छवि का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की रीति व नीति से अवगत होते हुए जनता के विकास पर ध्यान देना होगा। कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने हर पदाधिकारी को पांच-पांच बूथ सौंपे और हर शक्ति केन्द्र में विस्तारक भी तय किये। कहा कि हर बूथ पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जांय, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता और विस्तारण योजना के तहत बनाये गये सदस्यों का सत्यापन भी होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव व क्षेत्र में निवासरत सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, महिला स्वयं सहायता समूह व अन्य वरिष्ठ जनों से संपर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाय।
जिला प्रभारी राजेन्द्र अंथवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की लोकसभा की तैयारियों को लेकर बनाई गई रीति व नीति की विस्तृत जानकारी रखी। लोकसभा पूर्ण कालिक डाॅ संजय ने पार्टी पदाधिकारियों से पिछले कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि समय-समय पर संगठन द्वारा सौंपे गये कार्यों को निष्ठा से पूर्ण करें। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हित में सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस अवसर पर पार्टी संगठन द्वारा प्रदेश कार्य समिति में बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए तय किये गये 22 बिन्दुओं पर चर्चा की और आगामी लोकसभा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता से कार्य करें।
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्जवलन व पार्टी महापुरूषों के चित्र पर माल्र्यापण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देवप्रकाश सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चमोली रिपुदमन सिंह रावत, सुनील नौटियाल, पूर्व नगराध्यक्ष अरूण कप्रवाण, नगर उपाध्यक्ष संगीता कप्रवाण, वेदप्रकाश जमलोकी, शशि नौटियाल, सुरेन्द्र रावत, शशि त्रिवेदी, कुलवीर रावत, घनश्याम पुरोहित, दिनेश उनियाल, महेश डियूंडी, एलपी डिमरी, ओमप्रकाश बहुगुणा, सतेन्द्र बत्र्वाल सहित कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अजय सेमवाल एवं अनूप सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।