उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा पर्यटन विभाग, आठ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी..

चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा पर्यटन विभाग, आठ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी..

 

 

 

उत्तराखंड: वर्ष 2027 में प्रस्तावित चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के कार्यालय के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल आठ पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर की जाएंगी। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति का माध्यम और संख्या निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती के तहत नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी के एक पद पर पुनर्नियुक्ति या नियत वेतन के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं तहसीलदार/नायब तहसीलदार (यात्रा) का एक पद प्रतिनियुक्ति या पुनर्नियुक्ति के जरिए भरा जाएगा। सहायक लेखाकार के एक पद के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति होगी। इसके साथ ही यात्रा संचालन से जुड़े पांच यात्रा प्रबंधकों के पद भी भरे जाएंगे। इन पांच पदों में गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोनप्रयाग-गौरीकुंड और हेमकुंट साहिब यात्रा क्षेत्रों के लिए एक-एक पद शामिल है।

28 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरने के बाद इसे 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक भेजना होगा। आवेदन पत्र निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, मुख्यालय देहरादून के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए इन पदों पर होने वाली नियुक्तियों को यात्रा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top