उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन

केदारनाथ धाम के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। बुधवार को केदारनाथ धाम से ऊपर स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन हुआ। अचानक हुए इस हिमस्खलन से बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है।। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऊपरी इलाके से बर्फ का भारी गुबार तेजी से नीचे खिसकते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का कहना हैं कि हिमस्खलन की यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। उस समय धाम परिसर और आसपास मौजूद लोगों ने जब बर्फ का गुबार ऊपर से उठते देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि इस हिमस्खलन से धाम परिसर या आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बता दे कि केदारनाथ धाम समुद्रतल से लगभग 11,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह इलाका हर वक्त प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील रहता है। 2013 की आपदा के बाद से यहां हर गतिविधि पर विशेष सतर्कता बरती जाती है। इस बार चौराबाड़ी ग्लेशियर में हुआ हिमस्खलन भी उसी संवेदनशीलता की याद दिलाता है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top