उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में भूस्खलन का कहर, दो महिलाओं की मौत..

पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में भूस्खलन का कहर, दो महिलाओं की मौत..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर लगातार जारी है। पौड़ी जिले के बुरासी गांव में बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मवेशियों की भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) के रूप में हुई है। घटना के वक्त दोनों महिलाएं घर में मौजूद थीं, जब भूस्खलन के कारण भारी मलबा उनके मकान पर आ गिरा। हादसे में अमर सिंह का आवासीय भवन और गौशाला भी पूरी तरह मलबे में दब गई, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। तेज बारिश के चलते राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बारिश और भूस्खलन के कारण नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। स्थानीय लोग अब भी दहशत में हैं, क्योंकि लगातार बारिश से और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

इस आपदा से पास के सैजी गांव भी प्रभावित हुआ है, जहां कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। मूसलधार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जनकल्याण सामाजिक समिति ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, समिति ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और संभव हो तो सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, हालांकि लगातार हो रही बारिश से ऑपरेशन में बाधा आ रही है। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित गांवों में नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top