Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में समूह-ग के 1098 पदों पर भर्ती,UKSSSC ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर..

उत्तराखंड में समूह-ग के 1098 पदों पर भर्ती,UKSSSC ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर..

 

 

 

उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए समूह-ग भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में सीधी भर्तियों के लिए विज्ञापन और परीक्षाओं की संभावित तिथियां तय कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार वन दरोगा के 124 पदों के लिए विज्ञापन 28 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित होगा। इस परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल 2026 से किया जाएगा। इसी तरह सहायक समीक्षाधिकारी (ARO) व वैयक्तिक सहायक (PA) पदों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 17 नवम्बर 2025 से प्रस्तावित है। वहीं, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य के 20 पदों पर साक्षात्कार 15 दिसम्बर 2025 से शुरू होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाओं के विज्ञापन समय पर प्रकाशित किए जाएंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। आयोग का यह वार्षिक कैलेंडर अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देगा और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने में मदद करेगा।

आयोग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) के 128 पदों हेतु विज्ञापन 12 सितम्बर 2025 को प्रकाशित होगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 से किया जाएगा। इसी प्रकार विशेष तकनीकी योग्यता वाले 62 पदों के लिए विज्ञापन 26 सितम्बर 2025 को निकाला जाएगा, जबकि इन पदों की लिखित परीक्षा एक फरवरी 2026 से प्रस्तावित है। आयोग का कहना है कि यह वार्षिक कार्यक्रम अभ्यर्थियों को समय रहते तैयारी करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मददगार होगा।

वाहन चालक परीक्षण सात अप्रैल 2026 से प्रस्तावित
विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 37 पदों के लिए विज्ञापन 15 अक्तूबर 2025 को आएगा और परीक्षा 22 फरवरी 2026 से होगी। कृषि इंटरमीडिएट एवं स्नातक योग्यता वाले 212 पदों के लिए विज्ञापन 31 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित होगा और परीक्षा 15 मार्च 2026 से होगी। सहायक लेखाकार के 36 पदों के लिए विज्ञापन 14 नवम्बर 2025 को जारी होगा और परीक्षा 29 मार्च 2026 से होगी। वाहन चालक परीक्षण सात अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है। आयोग का कहना है कि इन परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को समय रहते इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। भर्ती विशेषज्ञों का मानना है कि यह कैलेंडर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीदें लेकर आया है। वाहन चालक से लेकर सहायक लेखाकार और कृषि से जुड़े पदों तक, विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने से राज्य की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी।

सामान्य ग्रुप-सी के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए 386 पदों पर विज्ञापन पांच दिसम्बर 2025 को आएगा और परीक्षा 10 मई 2026 से होगी। आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री स्तर की योग्यता वाले 41 पदों के लिए विज्ञापन 24 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित होगा तथा परीक्षा 31 मई 2026 से आयोजित होगी। इसके साथ ही विज्ञान विषय (इंटरमीडिएट,स्नातक) योग्यता वाले चार पदों के लिए विज्ञापन सात जनवरी 2026 को निकलेगा और परीक्षा सात जून 2026 से होगी। विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर की योग्यता वाले 48 पदों का विज्ञापन 21 जनवरी 2026 को आएगा तथा परीक्षा 21 जून 2026 से कराई जाएगी। टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 30 जून 2026 से शुरू होगी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा कार्यक्रम केवल प्रस्तावित है और अपरिहार्य परिस्थितियों में रिक्तियों की संख्या एवं परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top