Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदार के कपाट

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदार के कपाट..

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल के लिए तीन नवंबर 2024 को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे। जिसके बाद बाबा केदार की चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रस्थान होगी। बता दें इस बार केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले थे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। इस साल तीन नवंबर को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बाबा केदार के कपाट बंद किए जाएंगे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याकारी अधिकारी का कहना हैं कि बाबा केदार की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार तीन नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान होगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी।

पांच नवंबर के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन..
चार नवंबर को बाबा की चल-विग्रह डोली रामपुर से सुबह प्रस्थान होगी और फाटा, नारायण कोटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। पांच नवंबर को चल-विग्रह डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सुबह साढ़े आठ बजे प्रस्थान कर 11 बजकर 20 मिनट पर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। जिसके बाद बाबा परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top