Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में पहुँचे पाँच सौ से अधिक युवा

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के प्रांगण में आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर

अभी तक क़रीब 140 युवाओं का हुआ प्रशिक्षण के लिए चयन

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। सेना में भर्ती को लेकर यूथ फाउंडेशन की ओर से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के प्रांगण में चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के नाप-जोख के साथ मेडिकल जांच के बाद युवाओं का चयन भर्ती के लिए दिये जाने वाले प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। शिविर में पांच सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिसमें लगभग 70 युवाओं का ही प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।

सेना में भर्ती को लेकर निम के प्रिन्सिपल कर्नल अजय कोठियाल के यूथ फाउंडेशन द्वारा गढ़वाल क्षेत्र में शुरू की गई मुहिम ने जिले के युवाओं में भारी जज्बा और उत्साह पैदा कर दिया है। पिछले दिनों फाउंडेशन की ओर से युवतियों के लिए भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंची युवतियों का चयन किया गया।
इससे पूर्व राइंका मयाली और काण्डई में भी चयन शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में भी 70 के क़रीब युवाओं का भर्ती प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ।

वहीं रविवार को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पांच सौ से अधिक युवा भर्ती प्रशिक्षण के लिए पहुंचे, 70 के करीब युवा ही प्रशिक्षण के लिए चयनित हो पाये और बाक़ी युवा नाप-छाप व मेडिकल में अनफिट पाये गये। यूथ फाउंडेशन के धर्मेश नौटियाल, कुलदीप कर्मांचली, अर्जुन सिंह ने बताया कि पहाड़ के युवाओं को सेना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भर्ती कैंप लगाये जा रहे हैं। इन भर्ती कैंपों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे उनको अपने भीतर की कमी का भी अहसास हो रहा है और वे इसके लिए पहले से ही तैयारी में भी जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं का आर्मी में बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद जमलोकी, दीपक रावत, गौरव सिंह, पवन राणा आदि मोजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top