Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गौरीकुंड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटरमार्ग की घोषणा..

गौरीकुंड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटरमार्ग की घोषणा..

केदारनाथ धाम के बाद सीएम ने लिया मां काली का आशीर्वाद..

भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, स्थानीय लोगों से किया संवाद..

कालीमठ में मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत..

 

रुद्रप्रयाग:  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जनपद के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व चहुंमुखी विकास की कामना की। इससे पूर्व कालीमठ पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

कालीमठ के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है और उन्होंने जो संकल्प लिए गए हैं, उन्हीं के अनुसार विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग भी जरूरी है, तभी वह कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि मा. यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नई कार्य संस्कृति व कार्य व्यवहार देश के अंदर आया है।

जिसके लिए सभी को नई प्रेरणा मिल रही है और चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का उनके द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है, जिसमें शंकराचार्य की समाधि, आस्था पथ, बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स, चिकित्सालय, सभा स्थल आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि नई सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारत माला श्रृंखला में हर क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है तथा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है तथा उनके साथ अतिथि देवो भवः के तहत उनका आदर और सत्कार करें तथा उनके साथ उचित व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारी आजीविका का प्रमुख साधन हैं, इससे सभी को लाभ प्राप्त होता है। इसलिए पर्यटक के लिए क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री के उनकी विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सीएम को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने आपदा के दंश को झेला है, जिसके लिए उन्होंने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान प्रधान मक्कू विजयपाल नेगी,

पाबजगपुड़ा अरविंद रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर नेगी ने सीएम धामी को मक्कमूठ में 18 वर्षो बाद आयोजित महायज्ञ व शिव महापुराण कथा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, पूर्व दर्जाधारी पंकज भट्ट, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देवप्रकाश सेमवाल, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भट्ट, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, मंदिर समिति के मठाधीश अब्बल सिंह राणा, प्रधान कालीमठ गजपाल राणा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रदीप राणा, श्रीनिवास पोस्ती, अजय सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, शकुन्तला जगवाण, ममता नौटियाल, विक्रम कंडारी, रीना चैधरी, आशा सती, अरविंद राणा, राकेश रावत, त्रिलोक रावत, सोमेश्वर भट्ट, बलवंद रावत, सरिता देवी, अनूप सेमवाल, गजपाल रावत, विनोद देवशाली, दिनेश सत्कारी, जयंती कुर्माचली, भगत कोटवाल, महेश बत्र्वाल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चैधरी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह राणा ने किया।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top